Advertisment
छत्तीसगढ़

नदी में डूबने से युवक की मौत, तैरती हुई मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. जिले के लावर गांव के पास अरपा नदी में शनिवार को युवक की लाश तैरती हुई मिली. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान नकुल केंवट के रूप में हुई है. लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार, युवक नकुल केवट आज गांव लावर के पास अरपी नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई.

युवक की लाश नदी में तैरते हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. मृतक के सिर के हिस्से पर खून लगा हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन कार्यक्रम में वन अमले ने जमकर छलकाया जाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles