Advertisment
छत्तीसगढ़

200 फीट खाई में गिरी 7 साल की बच्ची, बंदरों को देख घबराने के कारण हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उदयपुर के रामगढ़ पहाड़ी से 7 साल की एक बच्ची के 200 फीट गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामगढ़ की पहाड़ियों में स्थित भगवान श्रीराम व माता सीता के मंदिर में दर्शन करने लिए वह अपने पिरवार के साथ पहुंची थी.  बच्ची अचानक बंदरों के झुंड को देखकर डर गई और भागने के दौरान वह पहाड़ी से फिट नीचे खाई में गिर गई.

इस दुर्घटना में बच्ची का बायां पैर टूट गया है वहीं शरीर में गंभीर चोटें भी आई है लेकिन बच्ची की जान को कोई खतरा नहीं है. घायल बच्ची को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  मुंगेली प्लांट एक्सीडेंट: 40 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राखड़ के मलबे में फंसे 3 शव निकाले, प्लांट के अधिकारियों पर FIR

प्रेमनगर रघुनाथपुर की रहने वाली नव्या साहू अपने परिवार वालों के साथ राम मंदिर दर्शन करने के बाद जानकी तालाब के पास घूमने गई थी. उसी दौरान बंदरों का एक समूह नव्या के पास आने लगा जिससे वह डर गई और बंदरों के डर से जैसे ही भागने लगी और पैर फिसलने से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी और गिरने के बाद पेड़ में बच्ची जा अटकी गई.

बच्ची की रोने के आवाज से मिली जानकारी

बताया जा रहा है कि मंदिर पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित है. काफी कम लोग ही वहां जा पाते हैं. मंदिर के आसपास भीड़ नहीं होती है यही कारण है जब बच्ची के माता-पिता को उसके रोने की आवाज आई तो वे उसे इधर-उधर ढूंढने लगे. इसी दौरान जब उन्हें यह पता चला कि उनकी बच्ची पहाड़ी के खाई में एक पेड़ की टहनी में लटक रही है जिससे उनके होश उड़ गए और मदद के लिए आसपास के ग्रामीणों को आवाज लगाए.

इसे भी पढ़ें:  पिकअप पलटने से सीएएफ के दो जवानों की मौत, दो घायल

जिसके बाद रामगढ़ मंदिर के बैगा अशोक कुमार ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे किसी तरह बच्ची तक पहुंचा और बच्ची को अपने शरीर में बांध कर किसी तरह पहाड़ी के ऊपर पहुंचा. इस दुर्घटना में बच्ची का बायां पैर टूट गया है, वहीं शरीर में गंभीर चोटें भी आईं हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles