Advertisment
छत्तीसगढ़

मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली… खाना खाने के बाद 65 से ज्यादा बच्चे बीमार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां की एक स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाया गया, जिसमें छिपकली मरी हुई थी. 65 से ज्यादा बच्चे जब बीमार हुए तो इसका खुलासा हुआ. ये खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है. फिलहाल सभी बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

खाने की थाली में मिली छिपकली

जानकारी के मुताबिक जिले के दूरस्थ अंचल पर बसे कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राइमरी स्कूल का यह पूरा मामला है. जहां गुरुवार को प्रतिदिन की तरह स्कूल में बच्चे पढ़ने आए थे और बच्चों के लिए दोपहर तक रसोइयों ने मध्यान्ह भोजन तैयार किया. लंच टाइम में जब स्कूली बच्चे खाना खा रहे थे, इस दौरान एक स्कूली छात्र की थाली में खाने के साथ मरी हुई छिपकली मिली. इसके बाद स्कूल में पूरी तरह से हड़कंप मच गया. हालांकि तब तक सारे बच्चे भोजन कर चुके थे.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा विधायकों ने सदन में उठाया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बने हुए अधूरे सड़कों का मुद्दा

65 से अधिक स्कूली बच्चों को हुई उल्टी 

सभी स्कूली बच्चे खाना खा लिए थे जैसे ही इस बात का पता चला कि उनके खाने में मरी हुई छिपकली मिली है तो कुछ देर बाद स्कूल बच्चों को उल्टी होने लगी. साथ ही पेट दर्द भी होने लगा. स्थिति गंभीर देख तत्काल स्कूल की टीचरों ने पूरे मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी और परिजनों के साथ तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ में ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है . सभी बच्चे अस्पताल में ही हैं और खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  कोंडागांव में पोलिंग बूथ के लिए 296 मतदान दल रवाना

Beo ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई 

बच्चों की बीमार होने की सूचना जैसे ही कुसमी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी  को लगी तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल लेकर आने के निर्देश दिए, साथ ही अस्पताल पर पहुंचे और सभी बच्चों का उपचार करने के साथ-साथ हाल जाना. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले के बारे में बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं, स्थिति सामान्य है. पूरे मामले की जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles