Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentबलरामपुर

पिकअप पलटने से सीएएफ के दो जवानों की मौत, दो घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 2 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक जवान और ड्राइवर घायल हैं। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना सामरी पाठ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 10वीं बटालियन रामचंद्रपुर से CAF के 3 जवानों की टीम पिकअप में सवार होकर चुनचुना पुंदाग के लिए निकली थी। पिकअप से दो बार सामान पुंदाग कैंप भेजा जा चुका था। रात करीब 8 बजे तीसरी ट्रिप लेकर पिकअप भुताही मोड के पास ब्रेक फेल होने से करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।

कैंप शिफ्टिंग में जुटे थे जवान, इसी दौरान हादसा

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग:देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 4 वाहन जलकर राख, VIDEO

बताया जा रहा है कि, सामरी क्षेत्र में बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान रात में CAF जवान किराए के पिकअप वाहन में सामान के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। केबिन में सवार प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर और पीछे ट्राली में सवार आरक्षक नारायण प्रसाद पिकअप में दब गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

घायल को अस्पताल ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, पिकअप में पीछे सवार सीतापुर निवासी जवान रामप्रताप मंडावी और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। सीएएफ बटालियन के जवानों और सामरी पुलिस टीम ने बाहर निकाला। उसका अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्राइवर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

आज दोनों जवान के शव का होगा पीएम

इसे भी पढ़ें:  विधानसभा के लिए आरक्षित जमीन पर कर लिया कब्जा : प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जाधारियों के मंसूबे पर फेरा पानी

देर रात हादसा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है। दोनों जवानों के शव का कुसमी सीएचसी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण देरी

सीएएफ के जवान रामचंद्रपुर से सामानों के साथ सबाग तक पहुंचे थे। आगे का इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण जवानों से भरी बस को ले जाने से पहले रोड ओपनिंग की गई। जवानों के सामानों को पिकअप से ले जाया जा रहा था। इस दौरान पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

जवानों को दी गई अंतिम विदाई।

प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर और आरक्षक नारायण प्रसाद को कुसमी थाना परिसर में एसएसपी डॉ. लाल उमेन्द सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद फतेह बहादुर निवासी यूपी के ग्राम चिरैयाडांड और नारायण प्रसाद निवासी सीतापुर के पोकसरी के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल, कई नए चेहरों को मौका!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles