Advertisment
छत्तीसगढ़

मुंगेली प्लांट एक्सीडेंट: 40 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राखड़ के मलबे में फंसे 3 शव निकाले, प्लांट के अधिकारियों पर FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली: मुंगेली जिले के सरगांव ग्राम पंचायत के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम प्लांट में गुरुवार दोपहर गिरे साइलो ( साइलो एक स्टील कंटेनर होता है) को शुक्रवार देर रात को बड़े क्रेन से हटा लिया गया. लगभग 40 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में साइलो हटाने के बाद राख के मलबे में फंसे 3 शव निकाले गए हैं. जिससे इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 4 हो गई है.

मुंगेली में साइलो ढहने से 4 मजदूरों की मौत: मलबे से निकाले गए तीन मृतकों की पहचान अवधेश कश्यप, तागा जांजगीर चांपा निवासी, प्रकाश यादव अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है. इससे पहले गुरुवार को मनोज कुमार नाम के मजूदर की मौत इलाज के दौरान हो गई थी.

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग के दौरान मासूम झुलसा, दुकान संचालक फरार

देर रात कई टन वजनी साइलो उठाया गया: शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ से बात करने के बाद साव ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया-” बिलासपुर के साथ ही आसपास के जिलों से मदद लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. साइलो काफी वजनी था, जिसे उठाना काफी कठिन टास्क था. साइलो उठा लिया गया है.”

कुसुम प्लांट के दो अधिकारियों पर FIR: डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लांट में हुए हादसे की लापरवाही की जांच की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. प्लांट के दोषी अधकारियों पर FIR की गई है. जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का समापन, मावली माता की डोली विदाई में उमड़ा जनसैलाब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles