Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़नौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

जामा मस्जिद में सर्वे करने गई टीम पर पथराव, 3 युवकों की मौत, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेशके संभल में रविवार (24 नवंबर) सुबह भारी बवाल हो गया। जमा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन युवकों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दी। हमले कई पुलसिकर्मी भी घायल हुए हैं। मामले को लेकर सियासत सरगर्म है। सपा-भाजपा ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। मायावती ने इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी बताया है। डीजीपी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों ने सुबह 7 बजे सर्वे करने पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची थी। सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया। संभल हिंसा में नईम अहमद, बिलाल अंसारी और नोमान की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  विमानों को बम की धमकी: केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लगाई फटकार, X से पूछा- अफवाह रोकने के लिए क्या किया?

19 नवंबर को भी हुआ था सर्वे 
सीनियर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने संभल की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद के मंदिर होने का दावा किया है। कोर्ट के आदेश में 19 नवंबर को भी स्थानीय पुलिस और मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सर्वेक्षण किया गया।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे 
संभल की सिविल कोर्ट ने पुरातत्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए 19 नवंबर को भी सर्वे हुआ। पुरातत्व विभाग की टीम रविवार सुबह फिर मस्जिद का सर्वे करने पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। भीड़ नियंत्रित करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तीन रिश्वतखोर गिरफ्तार : मछली अफसर, आरआई और पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए

शाही जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई
संभल में पथराव के बाद शाही जामा मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मस्जिद के बारह बड़ी मात्रा में पत्थर और जूते चप्पल बिखरे पड़े थे।

उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस की गाड़ियां
संभल SP कृष्ण कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दी। कानून-व्यवस्था फिलहाल नियंत्रण में है। हर जगह शांति-व्यवस्था कायम है। मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ NAS की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप केस में बड़ा खुलासा: क्राइम सीन से पुलिस ने की थी छेड़छाड़, RG मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का दावा

मंत्री बोले-अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, सरकार संवैधानिक मूल्यों का आदर कराएगी। कानून का पालन करना पड़ेगा। इस तरह की अराजकता, गुंडई और न्यायालय के आदेश की अवहेलना चलने वाली नहीं है। जिसे समस्या है कोर्ट में अपना पक्ष रखें, लेकिन पथराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाही जाम मस्जिद में यह वादी 
शाही जाम मस्जिद को लेकर याचिका हरिशंकर जैन, महंत ऋषिराज गिरि, पर्थ यादव, राकेश कुमार, मदनपाल, जीतपाल सिंह यादव, वेदपाल और दीनानाथ की ओर से लगाई गई है। हरिशंकर के बेटे विष्णु शंकर जैन ने बताया की मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया है। पुरातत्व विभाग की टीम 29 नवंबर को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles