Advertisment
Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग से पहले 2 आतंकी हमले, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को मारी गोली, शोपियां में BJP नेता की हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को गोली मार  दी। वहीं शोपियां में BJP नेता एजाज अहमद की गोली मारकर हत्या  कर दी है। दोनों ही घटनाओं की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने अपने सोशल एकाउंट एक्स पर दी है। वहीं इन आतंकी हमलों की स्थानीय नेताओं ने निंदा की है। इधऱ घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम इलाके में पहुंची। गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है।

पहला हमला आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाकर किया। हमले में जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा साबित हुई पूड़ी, एक साथ खा ली तीन पूड़ियां, गले में अटकने से 11 साल के मासूम की मौत

वहीं दूसरा हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा इलाके में बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर हुआ। फायरिंग में बीजेपी नेता एजाज अहमद बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हमले को लेकर एक पोस्ट किया। इसमें लिखा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली महिला फराह और उनके पति तबरेज पर गोलीबारी की है। इसमें वे घायल हो गये हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  25 साल की टीचर ने 15 साल के किशोर से रचाई शादी, परिजन पहुंचे ADG के द्वार, 5 दिन बाद भी कपल का नहीं लगा सुराग

महबूबा मुफ्ती ने घटना की निंदा की

आतंकी हमले की घटना पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने निंदा की है। सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पोस्ट में कहा, “हम आज पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो पर्यटक घायल हो गए और इसके बाद शोपियां के हीरपोरा में एक सरपंच पर हमला हुआ। इन हमलों का समय चिंता का विषय है, जहां दक्षिण कश्मीर में बिना किसी कारण के चुनाव में देरी किया गया। यह चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि विशेष रूप से भारत सरकार लगातार यहां सामान्य स्थिति के दावे कर रही है।

20 मई को मतदान

एक के बाद एक हमले ऐसे वक्त किया गया जब अनंतनाग-राजौरी सीट पर संसदीय चुनाव के लिए पार्टियां प्रचार में जुटी हुई थी। आपको बता दें कि बारामूला में आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और बीजेपी सहित जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने आतंकी हमलों की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  इस देश में पाकिस्तानी भिखारियों की बाढ़; फटकार के बाद पाकिस्तान ने भिखारियों को रोकने लिए उठाया कदम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles