Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला में नशेड़ियों का आतंक

जरा सी बात पर महिला और उसके भाई को बुरी तरह मारा; थाने का भी किया घेराव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बदमाशों के आतंक से लोग परेशान हैं। बुधवार रात कुछ नशेड़ी युवकों ने डेली नीड्स की दुकान चलाने वाली महिला को बुरी तरह मारा। इससे महिला का सिर फट गया और उसे 6 टांके लगे हैं। सुपेला थाना पुलिस महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल महिला का नाम अमीना बेग है। उसने बताया कि वो गवर्नमेंट स्कूल सिगरीपारा सुपेला के पास डेली नीड्स की दुकान चलाती है। वहीं पर मोहल्ले के लड़के रजत कुमार और राजन अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा और दारू पीते हैं। वे लोग नशे की हालत में आए दिन झगड़ा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हत्या, जमशेदपुर में गाड़ी से उतरते ही गोलियों से भूना, खेत में मिला शव

बुधवार की रात वो अपनी दुकान पर थी। इसी दौरान रजत नशे की हालत में आया और कहने लगा कि तुमने मेरे भाई को क्या बोला। महिला बोली वो दुकान बंद कर रही है, कल बात करेंगे। इस पर वो उससे झगड़ा करने लगा। महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी, तो रजत ने फोन कर राजन और अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन लड़कों ने लाठी-डंडे से महिला और उसके भाई को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा।

घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जाती सुपेला पुलिस।
घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जाती सुपेला पुलिस।

लहूलुहान हालत में महिला पहुंची थाने

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा ​​​​​​​में बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचला

सिर पर डंडा लगने से महिला का सिर फट गया। खुर्सीपार से आए उसके भाई को भी काफी चोट आई। महिला अपने भाई और भाभी के साथ सुपेला थाने लहूलुहान हालत में शिकायत करने पहुंची। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने महिला को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। वहां उसे 6 टांके लगे हैं।

आरोपी पक्ष ने किया थाने का घेराव

इससे पहले कि घायल महिला थाने शिकायत करने पहुंचती, पीछे से आरोपी पक्ष से बड़ी संख्या में उनके परिजन और दोस्त पहुंच गए। उन्होंने थाने में दबाव बनाने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी लोगों को थाने से बाहर निकाला। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी दस्तावेजों के जरिए की भिलाई स्टील प्लांट में की 30 साल नौकरी, बड़े भाई की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles