Advertisment
बलौदाबाजारछत्तीसगढ़

बलौदाबाजार जिले के सूने मकान में सैकड़ों पेटी शराब मिली, एक आरोपी पकड़ा गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 पेटी से ज्यादा शराब बरामद की गई है। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां यह अवैध शराब छिपाई गई थी।

बताया जा रहा है कि यह शराब दशहरा के बाद त्योहारी सीजन देखते हुए बाजार में बेचा जाने वाला था। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर, हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम केसदा के एक सूने मकान में में यह कार्रवाई की गई। जब्त शराब में में 504 पेटी गोवा ब्रांड शराब है तथा 28 पेटी देशी शराब है. इस संबंध में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता

एएसपी ने दी मामले की जानकारी 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। 532 पेटी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये है। जब्त शराब में में 504 पेटी गोवा ब्रांड शराब है तथा 28 पेटी देशी शराब है। इस संबंध में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles