Advertisment
छत्तीसगढ़

“स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपुत्र अरविंद राज डहरिया हुए सम्मानित, अमरताल कूलिंग सिस्टम्स ने बढ़ाया प्रदेश का मान”

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किला पर आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपुत्र अरविंद राज डहरिया को विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रदेश का मान बढ़ाया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, लघु उद्योग सहायता केंद्र द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना अपने आप में एक अद्वितीय सम्मान है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) श्री जीतन राम मांझी एवं राज्यमंत्री सुश्री शोभा कारंदलाजे ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनकी कंपनी अमरताल कूलिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं संचालक के रूप में प्रदान किया गया, जिन्होंने कूलिंग टावर निर्माण के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गिरे बाइक सवार दो युवक, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

देश के विभिन्न राज्यों में औद्योगिक एवं ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक कूलिंग टावरों का सफल निर्माण कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ भी तकनीकी दक्षता और औद्योगिक उत्कृष्टता में किसी से कम नहीं है। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण-संवेदी तकनीक और ऊर्जा दक्षता को अपनाकर ग्राहकों को दीर्घकालिक और विश्वसनीय समाधान उपलब्ध कराए हैं।

यह प्रदेश की पहली क्षेत्रीय कंपनी है, जिसने कूलिंग टावर निर्माण जैसे विशेष और तकनीकी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्षों के अनुभव, नवीनतम तकनीकी ज्ञान और समर्पित टीम की बदौलत यह संस्थान उद्योग जगत में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं बजेंगे म्‍यूजिक सिस्‍टम, गरबा के लिए भी रात 10 बजे तक तय किया गया समय, जारी हुआ गाइडलाइन

अरविंद राज डहरिया की यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, भाई-बंधुओं, गांव, समाज, जिला एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का भी गौरव है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर प्राप्त हुआ यह सम्मान उनके जीवन की एक स्वर्णिम उपलब्धि है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

🙏🏻🙏🏻 सादर आभार 🙏🏻🙏🏻

आपको सादर सुप्रभात
मैं अपने हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। 15 अगस्त का दिन हमारे लिए अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह दिवस हमारे जीवन में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होना और उसकी साक्षी बनना हमारे लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शराब के नशे में पहले पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड

केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और राज्यमंत्री सुश्री शोभा कारंदलाजे के करकमलों से सम्मानित होना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा है। यह कामयाबी हमारे अकेले की नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव, समाज, जिला और प्रदेश की संयुक्त उपलब्धि है।

आप का प्यार, स्नेह और सम्मान हमें और भी अधिक ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। आपके द्वारा प्रदत्त आशीर्वाद और स्नेह ऐसे ही बना रहे, यही मेरी कामना है। पुनः मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

सादर आभार,
अरविंद राज डहरिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles