Advertisment
क्राइमकोरबाछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

फर्जी CBI अधिकारी बनकर कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

आरोपी के पास मिला फर्जी आईडी कार्ड, जांजगीर-चांपा का रहने वाला है युवक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में खुद को सीबीआई का अधिकारी बात कर ठगी करने का प्रयास करने वाले आरोपी सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू (28 साल) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सत्यनारायण रात्रे पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है जो कोरबा में किराए का मकान पर रहता है।

दरअसल, दर्री पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की काले रंग का फुल आस्तीन टी-शर्ट और काले रंग का फुल पैंट पहन कर गेरवाघाट की ओर से आ रहा सत्यनारायण रात्रे नाम का एक व्यक्ति अपने आप को सीबीआई अधिकारी बताता है। आरोपी दर्री थाना इलाके में लोगों को खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमका रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नक्सलगढ़ बस्तर में वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों की रखी जा रही लाइव निगरानी

सीबीआई में पदस्थ होना बताया

सूचना पर पुलिस प्रगतिनगर दर्री के पास आकस्मिक वाहन और सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक संदिग्ध व्यक्ति गेरवाघाट की ओर से आ रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू जांजगीर-चांपा का निवासी और सीबीआई में पदस्थ होना बताया।

पुलिस ने संबंधित विभाग से ली जानकारी

वहीं पहले पुलिस को लगा की सत्यनारायण रात्रे सही में सीबीआई का अधिकारी है। आरोपी ने आई कार्ड सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (भारत सरकार सत्यमेव जयते) नाम सत्या रात्रे एजेंट कोड नबर एच क्यू 21228/6459 दिखाया, जिसे तस्दीक करने पर फर्जी आई कार्ड होना पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने मारा छापा : 4600 किलो पनीर जब्त, छापेमारी में गए अफसर घूस लेते कैमरे में कैद

जानकारी में फर्जी पाया गया आरोपी

एएसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। पूछताछ करने पर खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहा था, जहां संबंधित विभाग में पुष्टि की गई तो वह फर्जी पाया गया। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने इससे पहले कहां-कहां खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास किया है इस संबंध में जानकारी ली जारी है। फिलहाल आरोपी ने कोरबा में पहली बार आना बताया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles