Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़बस्तररायपुर

नक्सलगढ़ बस्तर में वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों की रखी जा रही लाइव निगरानी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1961 मतदान केंद्रों में से 811 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में स्थापित कमांड और कंट्रोल सेंटर में 16 बड़ी स्क्रीन पर एक साथ 144 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव वीडियो देखी जा रही है. जिलावार और विधानसभावार हर 30 सेकंड में मतदान केंद्र स्क्रीन पर बदलेंगे, जिससे सभी मतदान केंद्रों से आ रहे वीडियो को बारी-बारी से देखा जा सके.

इसे भी पढ़ें:  आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहा युवक पकड़ा गया

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से कुल मतदान केंद्रों में से आधे मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त की जा रही हैं. निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त करने के लिए कैमरे स्थापित किए गए हैं. यह पहली बार है कि मतदान केंद्र के अंदर के साथ ही बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे मतदाताओं की कतारों और बाहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

लोकसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में जहां 811 मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त की जाएंगी, वहीं दूसरे चरण में होने वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए 3243 मतदान केंद्रों से और तीसरे और अंतिम चरण में सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान 7856 मतदान केंद्रों से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इस प्रकार तीनों चरणों में कुल 11 हजार 910 मतदान केंद्रों पर वेब-कास्टिंग के जरिए मतदान की गतिविधियों पर नजर रखी जाएंगी. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लाइव वीडियो के माध्यम से जिला स्तर के साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय स्तर पर देखी जा रही है. मतदान केंद्रों में कुछ भी गड़बड़ी होने पर उड़न दस्ता की टीम को तत्काल निर्देशित किया जाता है और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में लूट की बड़ी वारदात: घर लौट रहे व्यापारी से 8 लाख रुपए लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles