Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

खाद्य विभाग ने मारा छापा : 4600 किलो पनीर जब्त, छापेमारी में गए अफसर घूस लेते कैमरे में कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश निर्मित पनीर भी खपाया जा रहा है।खाद्य एवं औषधि प्रशासनकी टीम ने सुबह- सवेरे बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में छापेमारी कर लगभग 4600 किलो पनीर जब्त किया। अंदेशा है कि पनीर नकली है और इसे बिना दूध के तैयार किया गया है। छापेमारी के बाद जांच टीम पनीर रिसीव करने आने वाले मालिकों का इंतजार करती रही, मगर वे नहीं पहुंचे। दोनों स्थानों में मिले पनीर को जब्त कर लिया गया है।

इधर, स्टेशन पर छापेमारी के दौरान एक अफसर सौदेबाजी करते कैमरे में कैद हो गया। खाद्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों और नकली पनीर का धंधा करने वालों की जांच कर रही है। बिरगांव और निमोरा में नए साल के पहले कार्रवाई कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नकली पनीर के मामले का खुलासा किया था।

इसे भी पढ़ें:  सामूहिक अवकाश पर छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल, शिक्षक भी शामिल

सोमवार को जांच टीम ने बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर पनीर की बड़ी खेप पकड़ी। सुबह 8 बजे के करीब एक टीम ने भाठागांव बस स्टैण्ड के पार्सल यार्ड में दबिश दी। वहां पुणे से बस के माध्यम से भेजा गया करीब 53 पेटी पनीर बरामद किया गया। पनीर से संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद मालिक के आने का इंतजार किया जाता रहा, मगर कोई इसे लेने नहीं पहुंचा। दूसरी टीम रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम पहुंची, जहां ट्रेन के जरिए भोपाल से आया 40 पेटी पनीर जब्त किया गया। पनीर के इस खेप के मालिक के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों स्थानों पर जब्त पनीर 4600 किलो है, जिसे सीज किया गया है। उनके मालिकों के आने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। अंदेशा इस बात का है कि इस पनीर में भी दूध का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर से जगदलपुर जा रही महिन्द्रा बस पलटी, 3 लोग घायल, यात्रियों में हड़कंप

तीस हजार के लालच में फंसा अफसर

नकली पनीर के अंदेशे पर रेलवे स्टेशन में छापेमारीकरने वाला एक अफसर 30 हजार रुपए के लालच में फंस गया। दरअसल पनीर जब्ती के बाद पार्सल गोदाम के बाहर पड़ी पानी बोतल की पेटी पर एफएसओ अहसान तिग्गा की नजर पड़ी। आरोप है कि बड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए उसने 50 हजार की डिमांड की और मामला 30 हजार में सेट हुआ। अफसर सौदेबाजी करते हुए कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक चंदन कुमार के मामले की जांच के निर्देश दिए और दोषी पाए जाने पर अफसर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार पिकअप घाट में पलटी, 2 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

पनीर की भारी खपत

राज्य में पनीर की खपत भारी मात्रा में होती है। त्योहार के साथ विशेष आयोजनों के दौरान खानपान में पनीर शामिल रहता है। शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है, जहां पनीर की खपत बड़ी मात्रा में होगी। आशंका है कि बड़ा फायदा को देखते हुए होटल और केटरिंग से जुड़े कारोबारियों द्वारा दूसरे राज्यों से पनीर मंगाया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles