Advertisment
टी-20 वर्ल्ड कप 2024खेलकूद

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या के कंधों पर रखी गई है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए चयनकर्ताओं ने 2 विकेटकीपर खिलाड़ियों का चुनाव किया है. इसमें ऋषभ पंत और संजु सैमसन का नाम शामिल है.

इन स्टार खिलाड़ियों को नही मिला मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चयनकर्ताओं ने कई बड़े खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है. इसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुडा जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं. मौजूदा समय में ये स्टार खिलाड़ी देश के प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनके नाम में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं का रखा जाएगा खास ख्याल, ई-रिक्शा और ई-ऑटो ऐप से होगी बुकिंग, आने-जाने में होगी सुविधा

राहुल और ईशान का चयन न होना हैरानी भरा

केएल राहुल और ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाना हैरानी भरा फैसला नजर आ रहा है. दरअसल, दोनों स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन हाल के दिनों में काबिले तारीफ रहा है. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया है.

मौजूदा समय में ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. यहां उन्होंने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है. राहुल ने अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में अबतक कुल 9 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 9 पारियों में 42.00 की औसत से 378 रन निकले हैं. यहां उनका स्ट्राइक रेट 144.27 का है. जारी टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 7वें पायदान पर काबिज हैं.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की जामा मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, हिंदू सेना ने ASI को लिखा पत्र

वहीं बात करें ईशान किशन के बारे में तो उन्होंने आईपीएल 2024 में अबतक कुल 9 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 9 पारियों में 23.56 की औसत से 212 रन निकले हैं. किशन का स्ट्राइक रेट 165.62 का है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

रिजर्व खिलाड़ी

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles