Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा – ‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। देशभर में इन दिनों चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां दो चरणों पर मतदान संपन्न हो गए हैं। वहीं, अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। बता दें कि अंतिम चरण के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार प्रसार कर रही है। पार्टी के दिग्गज नेता भी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए दौरा कर रही है। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर चांपा पहुंचे।

जांजगीर चांपा में जन आशीर्वाद सभा में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सचिन पायलेट, दीपक बैज और चरणदास महंत भी साथ में मौजूद रहे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कि “मैं दूसरी बार जनता का दर्शन कर जांजगीर आया हूं। इस बार कुछ मांगने के लिए आया हूं। आशा है कि आप हमें निराश नहीं करेंगे। ये चुनाव देश को एकता के साथ रखने का चुनाव है। ये चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। मोदी जी और उनके चेले बार बार कहते हैं 400 पार दे दो, लेकिन किसके लिए, गरीबों, दलितों के हक को खत्म करने के लिए।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत तस्करी पर पुलिस ने कसी नकेल

खरगे ने काह, कि कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना। किसी को ईडी आईटी का डर दिखाकर जेल में नहीं डाला। पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा। दो इलेक्शन के बाद बीजेपी के पैर के नीचे से जमीन खिसक गया है। नेहरू, इंदिरा को बकते हैं, जबकि वे उनके मुकाबले कुछ नहीं हैं। मोदी बोलते हैं आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे वालों को दे देंगे। हमेशा गरीबों के बच्चे ज्यादा होते हैं। मेरे भी 5 बच्चे हैं, मैं अपने घर में जरूर अकेला हूं। मुसलमान अपनी जगह पर हैं, इस देश के ही हैं। देश बनाना है सबको साथ लेकर बनाना है, इनके जैसे देश तोड़ना नहीं है।

खरगे ने कहा, कि बीजेपी बार बार बोल रही है संविधान बादल के दिखाएंगे। RSS प्रमुख भागवत ने कहा, हम संविधान नहीं बदलने वाले। रिजर्वेशन खत्म नहीं करने वाले है, ये क्यों कहना पड़ रहा है। आपके एमपी एमएलए, बीजेपी से जुड़े साधु संत वो ये बात कर रहे हैं। देश के पीएम मोदी बार-बार कहते हैं, कौन कहता है संविधान बदल रहे हैं। आपके लोग ही बोल रहे हैं, उनकी बात नहीं सुन रहे तो कम से कम गरीबों की बात सुनो। नौकरी के लिए आज युवा दर-दर भटक रहे हैं। काला धन नहीं आया, 15 -15 लाख नहीं मिला, मोदी झूठ बोलते हैं। नौकरी देने की बात की नहीं की।

इसे भी पढ़ें:  चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले पकड़े गए, कार-सकूटी समेत लाखों का सामान बरामद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा, कि मोदी झूठों के सरदार हैं। कभी गरीबों की बात नहीं करते। गरीबों की आमदनी नहीं बढ़ती। दो लोगों की आमदनी बढ़ती है। खरगे ने कहा, कि मोदी, कांग्रेस, सोनिया, राहुल, प्रियंका को गाली दे रहे हैं। मुझे भी गाली देते रहते हैं। मोदी हिंदू मुस्लिम करते रहते हैं। मोदी ने मंगलसूत्र को लेकर भी झूठ बोला। मोदी 5 साल और पीएम रहे तो देश को बर्बाद कर देंगे। मोदी बोलते हैं सबका साथ सबका विकास, लेकिन मोदी ने सबका विकास नहीं सबका सत्यानाश किया है। खरगे ने काह, कि आज हर जगह टैक्स-टैक्स, हर चीज में टैक्स लिया जा रहा है। आज तक किसी भी पीएम ने ऐसा नहीं किया। गरीबों को कुचलने वाला मोदी ही केवल एक ऐसा बहादुर निकला। मोदी है तो मुमकिन है। ईडी, सीबीआई में डाल देते हैं, ये मुमकिन है।

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ: सीएम साय ने बिहान की 12 दीदियों को दिया ई-रिक्शा का उपहार

राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा, कि देश को तोड़ने वाले लोग हर बुरी बात बोलकर देश को तोड़ते हैं। अब एक होकर पंजे को वोट देना है। पंजा हांथ को मजबूत करता है। कमल का फूल सुबह तोड़ो तो शाम को सूख जाता है। अब ये जनता तय करे सूखने वाला कमल फूल या फिर हांथ को मजबूत करने वाला पंजा। खरगे ने काह, कि एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाइए। नहीं बचाएंगे तो किसी लीडर नहीं बल्कि सबसे ज्यादा खतरा जनता को है। जब तक मोदी नहीं भागेंगे, देश का भलाई, गरीबों का भलाई नहीं होगा। इतना ही नहीं, खरगे ने मोदी भगाओ – देश बचाओ का नारा भी दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles