Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

अडानी ग्रुप के शेयर्स की जोरदार वापसी, इस एक खबर से भरी लंबी उड़ान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज 28 नवंबर को भी तेजी जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में बंपर उछाल के बाद आज फिर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। यह तेजी अडानी ग्रुप द्वारा कल रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार करने के बाद जारी है] जिसमें कहा गया है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी समेत ग्रुप के अधिकारियों पर अमेरिकी अधिकारियों ने रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया है।

अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में लगातार दूसरे सत्र में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर आज सुबह 10:20 बजे तक 16.86 परसेंट की तेजी के साथ 811.10 रुपये (shares of Adani Group) पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले दिन शेयर में 20 परसेंट तक की तेजी आई थी। इसके अलावा अडानी ग्रुप का मार्केट-कैप market-cap of Adani Group) सुबह 9:49 बजे तक 70 हजार 700 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 लाख 96 हजार करोड़ रुपये हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छात्र को शौचालय में बंद करके घर चले गए लापरवाह शिक्षक, फिर परिजनों ने बच्चे को ऐसे खोजा…

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा तेजी

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी टोटल गैस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही इन दोनों शेयरों में 10% का अपर सर्किट लग गया। सुबह करीब 10 बजे अडानी टोटल गैस 10.19% बढ़कर 764.80 रुपये, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 10.00% बढ़कर 726.85 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पावर 8.02% बढ़कर 565.00 रुपये, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन 1.34% बढ़कर 1,216.00 रुपये, अडानी एंटरप्राइजेज 4.18% बढ़कर 2,498.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सुबह करीब 9:17 बजे अडानी टोटल गैस 8.22% बढ़कर 751.10 रुपये, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 7.60% बढ़कर 711.00 रुपये, अडानी पावर 4.86% बढ़कर 548.45 रुपये और अडानी एंटरप्राइजेज 1.36% बढ़कर 2,430.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इस बढ़त के चलते अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं, कारोबार की शुरुआत में अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में 42,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना काल से बंद पड़े मदरसे में मिला बच्चे का कंकाल, ब्लैक बोर्ड पर पड़ी तारीख पुलिस के लिए बनी पहेली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles