Advertisment
खेलकूद

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत हुई. भारत ने साउथ अफ्रीका को इस मैच में 9 विकेट से रौंदा. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगत साबित नहीं हो सका. साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 83 रन के लक्ष्य को भारत ने आसानी से 11.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से कोई भी बैटर अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका. पहले बैटिंग करने उतरी जेमा बोथ 16 रन बनाकर आउट हो गई. उनका विकेट शबनम शकील ने लिया. उनके साथ आई सिमोन लॉरेंस 0 पर ही आउट हो गई. उन्हें परुणिका ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आई डायरा रामलकन का विकेट आयुषी शुक्ला ने लिया. कप्तान रेनेकी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 7 रन बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन ने बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए और भारत को रन का टारगेट दिया.

इसे भी पढ़ें:  डोपिंग केस में फंसे छत्‍तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टर-कोच : सीजी वेटलिफ्टिंग संघ ने किया निलंबित

भारत के लिए तृषा ने इस मुकाबले में कुल 3 विकेट अपने नाम किए. सबसे पहले उन्होंने कप्तान रेनेके , माइक वैन वूर्स्ट और शीसी नैडू का विकेट लिया. इसके अलावा वैष्णवी शर्मा ने 2, आयुषी शुक्ला ने 2, परुणिका सिसोदिया ने 2 और शबनक शकील ने अपने नाम 1 विकट किए.

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
भारत ने 83 रन के आसान से लक्ष्य को सिर्फ 11.2 ओवर में हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरी तृषा और कमालिनी ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन उन्हें पहला झटका जी कमालिनी के रूप में लगा जो 8 रन बनाकर आउट हुई. तृषा ने गेंदबाजी के बाद बैटिंग में भी कमाल किया. उन्होंने 33 गेंदों में 44 रन की पारी खेली. उनका साथ सानिका चालके ने दिया. जिन्होंने 22 गेंदों में 26 रन ठोके.

इसे भी पढ़ें:  विराट कोहली नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुरू के दो टेस्ट, भारतीय टीम पर क्या होगा असर?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles