Advertisment
Uncategorized

जूस में मूत्र मिलाकर पिलाने वाला दुकानदार गिरफ्तार, लोगों ने की धुनाई तो मांगने लगा माफी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोनी (गाजियाबाद) की इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलाकर पिलाने को लेकर लोगों ने जूस की दुकान पर हंगामा कर दिया। लोगों ने जूस की दुकान से एक केन में मूत्र भरा मिलने का दावा भी किया। इस केन को पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार आमिर को गिरफ्तार कर लिया। लोगों की सूचना के आधार पर उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया। उसकी दुकान पर काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित खुशी जूस कॉर्नर के बाहर कुछ लोग इकट्ठा हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर लोग दुकानदार आमिर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आमिर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि केन में मानव मूत्र ही है। उसका कहना था कि लघु शंका निवारण के लिए आसपास कोई जगह नहीं थी, इसलिए वह केन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी केन को देखकर लोगों को गलतफहमी हो गई। उसने बताया कि वह मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है। डेढ़ महीने पहले ही उसने यहां जूस की दुकान खोली।

इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- बंगाल में आग लगी तो उप्र, असम, पूर्वोत्तर, भारत में सब जगह आग लगेगी…

वहीं, लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि वह जूस के गिलास में केन से निकालकर मूत्र मिलाता है। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों का दावा था कि पिटाई के दौरान उसने कबूल किया कि वह गलती कर रहा था और इसके लिए उसे माफ किया जाए। एसीपी का कहना है कि दुकान के अंदर केन में मूत्र भरकर रखना संदेह पैदा कर रहा है। एसीपी ने बताया कि जूस की दुकान से नमूने जांच के लिए लैब भेजें है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पिटाई होते ही हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा दुकानदार

इंद्रपुरी काॅलोनी में खुशी जूस काॅर्नर के संचालक आमिर पुत्र साबिर की लोगों ने पिटाई लगा दी। लोगों का दावा है कि पिटाई के दौरान उसने कुबूल किया कि वह उसने केन में मूत्र इसलिए ही जमा कर रखा था ताकि इसे जूस में मिला सके।

इसे भी पढ़ें:  बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, फैमिली ने दोस्तों और करीबियों से घर नहीं आने की अपील की

वह मूत्र मिलाकर ही जूस को बेचता था। उसने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी गलती फिर कभी नहीं करेगा। उसके कुबूलनामे के बाद ही पुलिस को बुलाया गया। लोगों ने बताया कि खुशी जूस काॅर्नर के बारे में कई दिन से शिकायत मिल रही थी। यहां जूस पीने वाले लोगों ने बताया कि जूस में अजीब का स्वाद आता है। इस पर दुकान पर नजर रखी गई।

इस दौरान देखा गया कि दुकानदार जूस निकालने के बाद गिलास में केन से कुछ मिलाता है। इस केन के बारे में जानकारी कराई गई तो पता चला कि इसमें मानव मूत्र भरा हुआ है। लोगों ने पुलिस को बताया कि वे जैसे ही दुकान पर पहुंचे और आमिर से केन के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। उसने कहा कि केन में कुछ नहीं है। इसमें से मूत्र की गंध आ रही थी। इस पर कुछ लोगों ने आमिर की पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़ें:  रात को घर में अकेले थे भाई-बहन, मां गई थी रिश्तेदारी, फिर जो हो गया… किसी ने सोचा न था!

पिटाई होते ही उसने सच कुबूल कर  लिया। इसके बाद ही पुलिस को बुलाया गया। एसीपी ने बताया कि आमिर केन में मूत्र भरा होने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद ही उसे हिरासत में लिया गया। बाद में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई।
हालांकि, पुलिस जब उसे थाने लेकर चली, तो उसने मीडियाकर्मियों के सामने कहा कि आरोप गलत है। केन में मूत्र ही है लेकिन वह उसे जूस में नहीं मिलाता था। लोगों ने पुलिस से कहा कि उसके बारे में गहराई से पड़ताल होनी चाहिए।

पुलिस को मालूम करना चाहिए कि वह बहराइच से लोनी क्यों आया, उसके परिवार के बारेे में जानकारी जुटाई जाए, बहराइच पुलिस से संपर्क कर पता   लगाया जाए कि उसके खिलाफ वहां कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है। पुलिस को यह भी पता करना चाहिए कि वह जूस बेचने से पहले क्या काम करता था और वह जूस में मूत्र क्यों मिला रहा था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles