Advertisment
Uncategorized

रात को घर में अकेले थे भाई-बहन, मां गई थी रिश्तेदारी, फिर जो हो गया… किसी ने सोचा न था!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरिद्वार। मंगलौर में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब मंगलौर के मोहल्ला मलानपुरा स्थित एक घर में 24 वर्षीय शाइस्ता की गला काटकर उसके भाई अमन पुत्र इमरान ने हत्या कर दी।

बताया गया है मृतक की दो और बहनें हैं, जिनमे से एक विवाहित है और अपनी ससुराल में है दूसरी बहन और मां परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि मां रविवार रात अपनी एक रिश्तेदारी में देवबंद गई हुई थी। सुबह जब वह घर आई तो बेटे ने पूरी बात मां और पुलिस को बताई।

इसे भी पढ़ें:  ज्यादातर भारतीयों में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, ऐसे कर सकते हैं इनकी कमी दूर

बताया गया कि युवक बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने पहले भी बहन को समझाने का प्रयास किया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles