Advertisment
Uncategorized

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके में एक घायल; भाजपा ने बताया CM की विफलता; NIA जांच की मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक धमाके में एक महिला घायल भी हुई है। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल पर एक अज्ञात बैग पाया गया था। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर भेजे गए बम निरोधक दस्ते के पदाधिकारियों के मुताबिक चिंता या घबराने का कोई खास कारण सामने नहीं आया है।

भाजपा ने विस्फोटक की मात्रा पर सवाल खड़े किए
इस मामले को पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मूजमदार ने चिंताजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में विस्फोटक के इस्तेमाल के बिना इस तरह की वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल पुलिस की क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए मजूमदार ने कहा, इस मामले में NIA जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी की विफलता एक बार फिर उजागर हुई है। आरजी कर की घटना ने पहले ही साफ कर दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी नाकाम रही हैं। अब इस तरह की घटना हर 3 से 4 महीने के अंतराल में हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  गुजरात, कर्नाटक, एमपी, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

दोपहर में हुआ धमाका, कचरा बीनने वाला जख्मी
कोलकाता पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 13.45 बजे सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट हुआ है। कचरा बीनने वाले एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। ओसी तलतला को मौके पर भेजा गया। वहां पता चला कि घायल को प्रारंभिक उपचार के लिए एनआरएस ले जाया गया है। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगने की खबर है। इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रशासन ने बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को मौके पर भेजा गया है। बैग और धमाके की जगह के आस-पास जांच की गई। शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके से सामान्य यातायात बहाल करने की अनुमति दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गैंग का हुक्म 5 करोड़ या माफी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles