Advertisment
Uncategorized

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, फैमिली ने दोस्तों और करीबियों से घर नहीं आने की अपील की

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

  मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या  मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करने वालों को भी धमकी दी है। इसके बाद बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़ा दी गई है। वहीं परिवार ने उनके इंडस्ट्री में मौजूद कई दोस्तों और करीबियों से रिक्वेस्ट की है कि वो एक्टर से मिलने न जाएं।

जानकारी के मुताबिक, अपने बेहद करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को खोने के बाद से ही सलमान बेहद दुखी हैं। बाबा, सलमान के लिए सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि एक परिवार जैसे थे। हाल ही में जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के साथ सलमान खान से मिलने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पहुंचे थे, तो उनका बहुत प्यार से स्वागत किया गया था। सलमान भी एक सच्चे दोस्त की तरह इस दुखद घटना के बाद परिवार से मिलने पहुंचे थे। शनिवार देर रात लीलावती अस्पताल से घर लौटने के बाद सलमान सो नहीं पाए और लगातार जीशान और परिवार का हालचाल पूछते रहे।

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या Video : हिस्ट्रीशीटर समेत 5 आरोपी अरेस्ट

सीएम और डिप्टी सीएम के बंगले पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इधर बाबा सिद्दीकी पर हमले के बाद मुंबई के मालाबार हिल इलाके में स्थित मंत्री के बंगले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बंगले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच मालाबार हिल इलाके में अन्य मंत्रियों के बंगलों के बाहर गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, मालाबार हिल इलाके के महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर नाकाबंदी करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दिए हैं।

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

इधर मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरे शूटर को पहचान करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी गुरमैल बलजीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है। वहीं धर्मराज राजेश कश्यप का संबंध उत्तर प्रदेश के बहराइच से है। जबकि मामले में फरार आरोपी शिवकुमार भी उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। मामले में मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है।

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव! दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

यूपी के शूटर मजदूरी करने गए थे पुणे 

जानकारी मिली है कि धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम मजदूरी करने के लिए पुणे आए थे। शिवा करीब 5-6 सालो से पुणे में एक स्क्रैप व्यापारी के यहां काम करता था। शिवा ने कुछ महीनों पहले धर्मराज को भी पुणे काम के लिए बुलाया था। सुपारी देने वाले व्यक्ति ने शिवा और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात कराई थी। हालांकि क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगा रही है कि ये दोनों पुणे से मुंबई कैसे पहुंचे।

यूपी के दोनों आरोपियों का नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड

जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी पुलिस से इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के लिए कॉन्टैक्ट किया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा कस्बे के रहने वाला है। हालांकि हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। उसने अपने सगे बड़े भाई की सुआ मारकर हत्या की थी।

इसे भी पढ़ें:  मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles