Advertisment
Uncategorized

मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.

महिला ने अपना बच्चा नर्सिंग होम के एक कर्मचारी के निसंतान रिश्तेदार को दे दिया. बाद में महिला ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को वापस करा दिया है. राप्तीनगर की एक महिला ने शाहपुर पुलिस को बताया कि अपने पति से उसका छह महीने से विवाद चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान में युवतियों ने किया बवाल,लाठी डंडे से कर दी युवक की पिटाई। देखिए वीडियो...

वह अपनी मां के साथ राप्तीनगर फेज-1 में रहती है. उसकी मां एक अस्पताल में काम करती है. 10 सितंबर की रात में उसी अस्पताल में सीजर से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. पति से विवाद और उसके पहले से दो बेटे होने की वजह से बच्चे को नहीं रखना चाहती थी.

पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने 80 हजार रुपए में बच्चे को बेचा था. निसंतान गरीब दंपति ने बच्चे की चाहत में कर्ज लेकर 48 हजार रुपए दिए थे, लेकिन बाकी की रकम का इंतजाम करने में देरी होने की वजह से बच्चे को बेचने वाली उसकी मां ने केस दर्ज करा दिया.

इसे भी पढ़ें:  जिस रूट से होती है आर्मी ट्रेनों की आवाजाही वहां रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles