Advertisment
Uncategorized

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव! दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उत्तर भारतीय विकास सेना नाम के राजनीतिक दल ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म ए और फॉर्म बी लिया है। लॉरेंस बिश्नोई को दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए फॉर्म खरीदा गया है। लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

उत्तर भारतीय विकास सेना के मुखिया सुनील शुक्ला ने बताया कि बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उनका दल नामांकन पत्र दाखिल करना चाहता है। लिहाजा हमने उनके लिए नामांकन फॉर्म खरीदा है। उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई मंजूरी देते हैं तो 50 उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  फिर सुर्खियों में कंगना रनौत, राहुल गांधी की शेयर कर दी ऐसी तस्वीर कि मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर उड़ा गर्दा

जानकारी के अनुसार, उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के लिए लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दस्तावेज दाखिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, “वह फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर कराकर चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार कराएंगे।

बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से बाबा सिद्दीकी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत

बता दें कि बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से बाबा सिद्दीकी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह उसी क्षेत्र से विधायक थे। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 की रात बांद्रा ईस्ट में बेटे के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शिबू लोनकर ने ली थी।

इसे भी पढ़ें:  ठप हुआ जियो का नेटवर्क! यूजर्स होते रहे परेशान, अब तक मिल चुकी हैं 10,367 शिकायतें …

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles