Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बलवा, कई लोगों के सिर फूटे

घायल बोले- उन लोगों ने कहा, जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा, फिर लाठी-डंडों से पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर से सटे खरोरा में होली के दिन जमकर बलवा हुआ। इस मारपीट में करीब 6 लोगों के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है। जिसमें मोहल्ले के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। इस मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं।

इस मामले में एक गुट का आरोप है कि जब उन्होंने थाने जाकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों के राजनीतिक दबाव में आकर खरोरा पुलिस ने उन पर जबरन छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही 10 आरोपी भी बना दिए। घायलों ने कहा कि, वे लोग कह रहे थे कि, जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।

मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं, लोग एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर मारते दिखे।
मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं, लोग एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर मारते दिखे।

क्या है पूरा मामला, जानिए

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला:खेत में पंप हाउस के पास मिली खून से सनी लाश, बेटे पर मर्डर का शक

ये बलवा खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी के सतनामी पारा का है। शिकायतकर्ता छगन पुरैना ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को होली के दिन मोहल्ले के लोग डीजे बजा कर होली खेल रहे थे। महिला और पुरुष अलग-अलग नाच रहे थे। तभी उनके भाई का बेटा अनिल महिलाओं की तरफ जाने लगा। जिसे मना कर दिया गया।

इसी बीच दूसरे पक्ष के पप्पू पुरैना, चौवा पुरैना, अजित घृतलहरे ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन लोगों ने बांस-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट का सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि आरोपियों ने डंडे और पाइप लेकर बेदम पिटाई की है।
मारपीट का सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि आरोपियों ने डंडे और पाइप लेकर बेदम पिटाई की है।

राजनीतिक दबाव में मारपीट के बाद, छेड़छाड़ की FIR

इसे भी पढ़ें:  लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे, एक को निकाला, रेस्क्यू जारी

इस खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने छगन पुरैना की शिकायत खरोरा पुलिस ने पप्पू पुरैना, चौवा पुरैना अजित घृतलहरे और अन्य 4 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पप्पू पुरैना को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। जिस वजह से पुलिस ने दबाव में आकर दूसरे पक्ष पर जबरदस्ती छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही इस मामले में 2 महिला समेत 10 लोगों को आरोपी बना दिया।

मारपीट की इस घटना में करीब 6 लोगों का सिर फूटा है।
मारपीट की इस घटना में करीब 6 लोगों का सिर फूटा है।

पुलिस ने कहा- पुराने मनमुटाव में सिर फुटौव्‍वल हुआ

इस मामले में खरोरा थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर मनमुटाव था। होली के दिन आपस में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस पर दबाव की बात गलत है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles