Advertisment
छत्तीसगढ़

खड़ी ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस : हादसे में एक की मौत, 22 घायल, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे सभी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 22 यात्री महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर वेंकटनगर के खैरझीटी गांव के पास बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  चिरमिरी में सड़क किनारे बिक रहा मांस: श्री बजरंग सेना ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

सभी घायल जिला अस्पताल रिफर

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर भिजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

मौके पर मौजूद है पुलिस की टीम 

घटनास्थल पर गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस की पूरी टीम एडिशनल एसपी ओम चंदेल एसडीओपी श्याम सिदार ट्रैफिक टीआई मौजूद हैं। वे सभी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पहले से खड़ी खराब ट्रेलर को वहां से हटाने की प्रक्रिया जारी है।

बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। घायलों ने बताया की चालक रफ्तार से बस चला रहा था। मना करने पर भी ओवरटेक कर रहा था। लिहाजा यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  डीजल टैंकर में लगी भीषण आग : कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles