Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़सक्ती

चरणदास महंत ने अबकी बार मोदी को बताया डिफाल्टर, कहा- 10 साल से फेल हो रही मोदी की गारंटी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। अभी सिर पर लाठी मारने वाले बयान पर बवाल थमा नहीं कि एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पीएम मोदी पर विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी 10 साल से फेल हो रही है. ना 2 करोड़ नौकरी मिली, ना 15 लाख रुपए मिले. जिसकी गारंटी फेल हो गई है, छत्तीसगढ़ के लोग समझते हैं वो डिफाल्टर आदमी है.

सक्ती दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा की तरह हम लोग झूठ नहीं बोलेंगे. छत्तीसगढ़ में 5 से 6 सीट जीत रहे हैं. आने वाले समय में 9 से 10 सीट हो सकती है. वहीं शराब के बढ़े दाम को लेकर महंत ने कहा कि मैं शराब नहीं पीता, तो कैसे बता सकता हूं. लेकिन जो शराब पीते हैं, वो सब गाली बक रहे हैं. शराब पीने वाले सब कांग्रेस को वोट करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा के ट्रांसपोर्टरों के दो समूहों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक की हत्या, इलाके में तनाव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles