Advertisment
छत्तीसगढ़

रेस्ट हाउस बना अश्लीलता का अड्डा, वीडियो वायरल, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लीलता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में वन विभाग ने चुप्पी साध ली है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में खुलेआम शराब के जाम छलकाए गए और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। पर्यटन स्थल की गरिमा और वन विभाग की जिम्मेदारियों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तोड़ा गैंगस्टर अमन साव के विधायक बनने का सपना ! अब झारखंड से उम्मीद…गुरुवार को होगी सुनवाई

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुमली वाटरफॉल क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि क्षेत्र की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है। वायरल वीडियो को लेकर अब तक वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे विभाग की चुप्पी पर सवाल और गहरे हो गए हैं।

निष्पक्ष जांच कर दोषी अफसराें पर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, यह भी मांग उठ रही है कि पर्यटन स्थलों पर स्थित सरकारी रेस्ट हाउसों के संचालन और निगरानी को लेकर सख्त व्यवस्था लागू की जाए।

इसे भी पढ़ें:  महुआ शराब और मुर्गा-भात की पार्टी करना पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला सहित 3 की मौत, 3 अस्पताल में

गरियाबंद में भी अश्लील कार्यक्रम, 14 लोग गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

बता दें कि हाल ही में गरियाबंद जिले में अश्लील कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का मामला सामने आया था। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था। मनोरंजन का हवाला देकर आयोजन समिति ने मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से मंच पर अश्लील डांस कराया जाने लगा। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि आयोजन स्थल पर खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौजूद रहे और उन्होंने अश्लील डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अफसरों, पुलिसकर्मियों और रसूखदारों ने खुलेआम पैसे भी लुटाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम को हटाए गए हैं। वहीं आयोजन समिति के 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  कोटा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो गंभीर रूप से घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles