Advertisment
छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहाँ हादसे के बाद NH-53 पर अफरा तफरी मच गई। मौक़े पर प्रशासन की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

वहीं 12 जनवरी को सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्री स्थित एक राइस मिल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग राइस मिल के अंदर रखे बारदाने के दो गोदामों में भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि, दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

इसे भी पढ़ें:  30 IPS और 100 अधिकारी संभालेंगे PM Modi की सुरक्षा, शहर के इन रूटो में किया गया बदलाव

मौके पर पहुंची 5 दमकल गाड़ियां
इस घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर समेत आसपास के जिलों से कुल 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles