Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी के तिल्दा इलाके में काम के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी बृजेश मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्रार्थी मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिकी का सौदा आपस में तय किया था, जमीन की बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दानो से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की थी.

पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा पैसों की डिमांड के बाद प्रार्थी मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी, जिसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया तो आरोप की पुष्टि हुई. प्रार्थियों ने ACB को बताया कि उन्होंने पटवारी बृजेश मिश्रा को पहले 10 हजार रूपये दिया था और बाकी की राशि 10-10 हजार की किश्तो में देने पर सहमति बनी थी, इसके बाद ACB की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

इसे भी पढ़ें:  पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी युवक फरार

ACB ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

दोनों प्रार्थी आज आरोपी पटवारी बृजेश मिश्रा को 10 हजार रूपये की दूसरी क़िस्त देने गए हुए थे, इस दौरान जैसे ही पटवारी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों धर धबोचा. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles