Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले चरणदास महंत, कहा- गलत तरीके से भेजा गया जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा।  जांजगीर जिला जेल में विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। इस दौरान चरणदास महंत ने कहा कि बालेश्वर साहू एक सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं और उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जांच, फिंगरप्रिंट और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, फिर भी उन्हें गलत तरीके से जेल भेजा गया। चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि जो लोग बालेश्वर साहू पर सवाल उठा रहे हैं, उनकी खुद की आपराधिक प्रवृत्ति और पारिवारिक पृष्ठभूमि किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि यह मामला अब सेशन कोर्ट में जाएगा और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस घटना के बाद जैजैपुर क्षेत्र में बालेश्वर साहू के समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली है, जो इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सर्दी ने तोड़ा 57 साल का रिकार्ड, सरगुजा के मैनपाट में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles