Advertisment
Uncategorized

रांची का डॉक्टर निकला आतंक का बड़ा सरगना: दिल्ली समेत कई शहरों में हमले का था प्लान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भोपाल। देश में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ मिलकर आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट (AQIS) के मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस दौरान 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें रांची का एक डॉक्टर भी शामिल है। आरोपी इस मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। साथ ही इसका विस्तार उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में कर लिया था। आतंकियों ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके बाद  मध्य प्रदेश ATS से भी संपर्क किया है।

रांची का डॉक्टर निकला मुख्य सरगना

इसे भी पढ़ें:  'मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा', सिंगर अलका याग्निक हुईं इस रेयर बीमारी का शिकार

दरअसल, रांची निवासी डॉ. इश्तियाक अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। आतंकी रांची के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट हॉस्पिटल में सेवा दे रहा था। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी इस मॉड्यूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के पास से AK-47 सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं।

MP से भी जुड़ सकते हैं तार 

अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के तहत तीन राज्यों में अब तक कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आतंकी भारत को इस्लामी राज्य की घोषणा के मंसूबे पाल का बैठा था। आशंका है कि आतंकी संगठन के मध्य प्रदेश से भी तार जुड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश की खुफिया एजेंसी भी मामले से जुड़ी है और अब इसे लेकर जांच की जा रही है। दिल्ली, झारखंड, राजस्थान उत्तर प्रदेश की एटीएस ने मध्य प्रदेश एटीएस से संपर्क किया है।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने से रोक रही थी पत्नी, गुस्से में शराबी पति ने चाकू से काट दी नाक

युवाओं को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे आतंकी

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों और उपकरणों की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लोग अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट का विस्तार कर इससे युवाओं को जोड़ने, उन्हें कट्टरपंथी बनाने, भारत में शरिया कानून स्थापित करने और बांग्लादेश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे विषयों पर काम कर रहे थे।

एक्यूआईएस अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में सक्रिय है। इनकी योजना दिल्ली सहित कई शहरों में आतंकी वारदात अंजाम देने की थी। रांची में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक मदरसे का मौलवी भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  भारत-नेपाल यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू, जाने IRCTC का पूरा पैकेज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles