
परीक्षा में छात्रों का ‘जनेऊ’ और कलावा जबरदस्ती उतरवाया, कर्नाटक में CET Exam का मामला, पंद्रह मिनट तक गेट पर रोके रखा
कर्नाटक में सीईटी परीक्षा (CET Exam) में तीन छात्रों के ‘जनेऊ’ (पवित्र धागा) और कलावा जबरदस्ती उतरवाने का मामला आया है। यह घटना 16 अप्रैल को अदीचूंचनागिरी इंडिपेंडेंट पीयू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के दौरान दो द्वितीय वर्ष के पीयू छात्रों से कथित रूप से ‘जनेऊ’ उतारने के लिए कहा गया। सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को जनेऊ उतारने के लिए मजबूर किया। जिस वजह से छात्र बिना परीक्षा दिए ही घर वापस लौट गए। इस घटना के बाद ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने पुलिस से बात की और दोषी सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में नटराज भागवत नाम के एक पैरंट की शिकायत के आधार पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बीएनएस, 2023 की धारा 3 (5) के साथ पठित धारा 115 (2) 299,351 (1) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक सेंटर पर तीन छात्रों को जनेऊ और हाथों में रक्षा सूत्र पहनने को लेकर रोक लिया गया। आरोप है कि कॉलेज के गेट पर मौजूद गार्ड ने दो छात्रों के जनेऊ और रक्षा सूत्र को भी खुलवा दिया। हालांकि, एक छात्र जनेऊ न खोलने पर अड़ गया, जिसके बाद उसे 15 मिनट तक गेट पर ही उसे रोककर रखा। इस दौरान उसका रक्षा सूत्र खुलवा लिया गया, मगर उसे जनेऊ पहनकर परीक्षा लिखने की इजाजत दे दी गई।



