Advertisment
Accident

नदी में गिरी काठमांडू जा रही यूपी की बस, 14 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नेपाल के तनहुन में सड़क दुर्घटना हो गई है. जिसमें काठमांडू के लिए जा रही यूपी की बस नदी में गिर गई है. घटना में 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. नेपाल पुलिस के मुताबिक 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है.

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई. अधिकारी के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में भाई की मौत और बहन घायल : रक्षाबंधन के लिए बहन को ले जा रहा था घर, रास्ते में 2 बाईक की टक्कर

दुर्घटना में 16 घायलों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है. बस पोखरा के मझेरी रिसॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही थी. हादसे के समय बस में भारतीय यात्री सवार थे. हादसे की जानकारी के मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. जहां राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है. फिलहाल बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles