Advertisment
Uncategorized

मतदान केंद्र में विधायक ने वोटर का मारा थप्पड़, फिर मतदाता ने MLA पर कर दी थप्पड़ों की बौछार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चौथे चरण के मतदान के बीच आंध्र प्रदेश से थप्पड़बाज विधायक जी का VIDEO सामने आया है। विधायक अन्नाबाथुनी शिव कुमार ने वोटर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वोटर ने भी MLA को थप्पड़ मारा। दोनों के बीच थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक अन्नाबाथुनी शिव कुमार आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी YSRCP के विधायक हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि एक वोटर खड़ा है। वहीं बगल में विधायक अन्नाबाथुनी शिव कुमार भी खडे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ बात होती है और विधायक अन्नाबाथुनी वोटर के पास आकर उसे एक थप्पड़ मार दाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, चारधाम की यात्रा का हुआ समापन

इसे नाराज होकर तुरंत वोटर भी विधायक अन्नाबाथुनी शिव कुमार को एक थप्पड़ मार देता है। तभी विधायक के समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। जानाकारी सामने आई है कि वोटर द्वारा कथित तौर पर कतार में कूदने पर विधायक नाराज हो गए थे और मतदाता को तमाचा मार देते हैं।

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की चार सीटों, मध्य प्रदेश की आठ सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की चार सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  CRPF कैंप में चली गोली, जवान हुआ घायल, बेहतर उपचार के लिए राजधानी किया गया रेफर

 सुबह 11 बजे तक 25% मतदान

चुनाव आयोग (election Commission) ने सुबह 11 बजे के तक आंकड़े जारी कर दिए हैं। सुबह 11 बजे तक देशभर में 24.87 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 32.78 फीसदी हो चुका है। वहीं सुबह 11 बजे तक सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर में सिर्फ 15 फीसदी मतदान हुआ है।

17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर देंगे वोट

चौथे चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं. कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं. कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

इसे भी पढ़ें:  धान की रखवाली करने खेत गए किसान की हत्या, तीन दिन से नहीं पहुंचा था घर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles