
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के केबिन में फंसा ड्राइवर, तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकला
कोरबा : जिले के कटघोला क्षेत्र से गुजरने वाली बिलासपुर अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130बी पर बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कटघोरा के पास पोड़ी उपरोड़ा में बीती एक ट्रेलर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दिया. इस भिड़ंत में एक अन्य ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचा है. उस ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया था. हादसे की वजह से एनएच 130बी में कई घंटे तक जाम लगी रही.
पोड़ी उपरोड़ा के पास हुआ सड़क हादसा : कोरबा जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा के पास यह हादसा हुआ. पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे 130बी पर बीती रात लगभग 12:30 बजे यह हादसा हुआ. पोड़ी उपरोड़ा में हाईवे के किनारे कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 पार्षद किशोर दिवाकर की कार खड़ी थी. उसके आगे एक मेटाडोर खड़ी थी. इसी बीच एक ट्रेलर तेजी से आया और कार को साइड से रगड़ते हुए आगे खड़ी मेटाडोर से जा भिड़ा. हादसे के ट्रेलर को वहीं छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ट्रेलर की टक्कर : वहीं हादसे के कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य ट्रेलर ने पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त कि ट्रेलर का केबिन टकनाचूर हो गया और केबिन का हिस्सा दब गया. जिससे ट्रेलर चालक केबिन में ही फंसकर तड़पता रहा. सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद केबिन में फंसे जख्मी ड्राइवर को बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.



