Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़रायपुर

राधिका खेड़ा भाजपा में होंगी शामिल ! अजय चंद्राकर ने कहा- कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। कुछ दिन पहले राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था और रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दी. उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पर लागतार सवाल उठ रहे हैं और भाजपा आरोप लगा रही है. वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राधिका खेड़ा को कांग्रेस से उन्हें न्याय नहीं मिला, वे अपमानित हुई. उनके अपमान से छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुक गया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया इसलिए भाजपा की ओर आ रही हैं. इसके साथ ही अजय चंद्राकर ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है.

इसे भी पढ़ें:  रात में मनाया पत्नी का जन्मदिन, फिर दूसरे दिन पति ने कर दी हत्या

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा कि कांग्रेस से उन्हें न्याय नहीं मिला, वे अपमानित हुई. उनके अपमान से छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुक गया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कोई प्री प्लान नहीं होता, क्या अपमान प्री प्लान होता है ? लड़ाई झगड़ा प्री प्लान नहीं होता. कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया इसलिए भाजपा की ओर आ रही हैं.

इसके साथ ही राधिका खेड़ा के सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग पर अजय चंद्राकर ने कहा, एफआईआर करवाना चाहिए और तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है. राधिका के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पर चंद्राकर ने कहा कि हर राष्ट्रवादी का बीजेपी में स्वागत है. जो राष्ट्र को प्रेम करता है, उसका बीजेपी में स्वागत है.

इसे भी पढ़ें:  भिलाई में 1200 से अधिक कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

तीसरे चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त है. भाजपा के पक्ष में नतीजें आयेंगे. भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी. कांग्रेस चुनाव लड़ने की औपचारिकता कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles