Advertisment
छत्तीसगढ़

रात में मनाया पत्नी का जन्मदिन, फिर दूसरे दिन पति ने कर दी हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। रामसागर पारा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय दुर्गा देवी राजपूत के रूप में हुई है, जो अपने पति राजकुमार राजपूत और दो छोटे बच्चों के साथ वहीं निवास करती थी। घटना के समय पति मौके से गायब था और उसका दो वर्षीय बेटा भी साथ नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। रविवार को भी दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद घर से बच्चे के रोने की आवाज आई, जिससे आशंका होने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा बाहर से बंद था। जब ताला तोड़कर अंदर पहुंचे, तो दुर्गा जमीन पर बेसुध पड़ी थी और उसकी छह माह की बेटी बिस्तर पर बिलख रही थी।

इसे भी पढ़ें:  UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद पति राजकुमार अपने दो साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। पड़ोसियों के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले ही दुर्गा की मां काम पर गई थीं, जो किन्नर समाज से जुड़ी हैं और रोजाना गाने-बजाने के लिए निकलती हैं। दोपहर करीब 2:15 बजे जब वह घर लौटीं, तो ताला बंद मिला। बेटी की चीख सुनकर उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली।

इसे भी पढ़ें:  बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, गरबा देखकर घर लौट रहे दो युवकों की मौत

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार ने वारदात के बाद शारदा विहार स्थित अपनी दुकान पर जाकर, जहां वह काम करता है, कुछ पैसे लिए और फिर ऑटो से बस स्टैंड की ओर रवाना हो गया। इस दौरान बेटे को भी साथ ले गया। दुर्गा का मोबाइल फोन भी वह साथ ले गया, जिसका अंतिम लोकेशन शारदा विहार में ट्रेस हुआ और फिर वह स्विच ऑफ हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि 12 अप्रैल को दुर्गा का जन्मदिन था, जिसे परिवार ने धूमधाम से मनाया था। घर में डीजे बजा और जश्न का माहौल था। दुर्गा और राजकुमार की मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच संबंध बढ़े और शादी हो गई। शादी के बाद से ही राजकुमार अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रह रहा था। उनके दो छोटे बच्चे हैं, दो साल का बेटा और छह माह की बेटी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है, साथ ही फरार पति की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी को CM ने दिया कंधा, कहा- प्रदेश ने अपना बेटा खोया है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles