Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मतदान कर स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट में ले हिस्सा, गिफ्ट जीतने का मिलेगा मौका, जानिए पूरा प्रोसेस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत जिला प्रशासन ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दिवस के दिन जिले के मतदाताओं के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट’ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. जिसमें मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए सेल्फी लेकर जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को टैग करे, जिसमे से किन्ही पांच लोगों को प्रशासन के तरफ से पुरस्कार मिलेगा.

अपको बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 07 मई 2024 को तीसरे चरण में मतदान होने है जिसमे जांजगीर चांपा जिले में भी मतदान होना है. वही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट’ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है जिसमें लोकसभा निर्वाचन में मतदाता मतदान दिवस के दिन मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए अपने या अपने परिवार या दोस्त के साथ सेल्फी लेकर जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक (@janjgirdistt), ट्विटर (@janjgirdistt) और इंस्टाग्राम (@janjgirdistt) को टैग करने पर चयनित पांच श्रेष्ठ सेल्फी फोटो लेने वालों को सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 110 संगठनों का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

कौन कौन से कैटगरी में होगा सेल्फी
यह “स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट” प्रतियोगिता मेंपुरस्कार पांच कैटेगरी में किया गया है. ‘‘हम साथ-साथ हैं (फैमिली वोटिंग), यारों के यार (साथ में वोटिंग करने वाले दोस्त यार की सेल्फी), बाहुबली वोटर (सिंगल सेल्फी वोटर), वोटर दंपति (पति-पत्नी की साथ वाली सेल्फी), कल, आज और कल (दादा, बेटा और पोता की साथ वाली सेल्फी)” में दिया जाएगा. सेल्फी सोशल मीडिया में पोस्ट करते समय डिस्क्रिप्शन अथवा कैप्शन में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ पोस्ट करें.

क्या है सेल्फी पोस्ट करने के नियम
इस स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट में प्रतियोगिता में सिर्फ जांजगीर-चांपा जिले के निवासी भाग ले सकते है प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं. सेल्फी किसी विशेष पार्टीगत से संबंधित नहीं होनी चाहिए. फोटो या सेलफी पोस्ट करने की अंतिम तिथि 8 मई 2024 सुबह 08 बजे तक निर्धारित है तथा इस प्रतियोगिता की विजेता 08 मई 2024 को दोपहर 12 बजे तक घोषित किया जाएगा. प्रतियोगिता के लिए जिला स्वीप समिति का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा.

इसे भी पढ़ें:  03 अगस्त को व्यापम द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा के लिए सक्ती जिले में व्यापक तैयारी पूर्ण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles