
मोदी अडानी भाई-भाई… लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, दोनों के कैरिकेचर वाले इमेज देख राहुल बोले- क्यूट है
संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन भी अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा। इसी बीच, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। इस बैग पर एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी और कारोबारी गौतम अदानी का कैरिकेचर का वाला इमेज बना हुआ था। वहीं दूसरी तरफ ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा था। प्रियंका गांधी के इस बैग को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये काफी क्यूट है।
संसद के शीतकालीन सत्र में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘मोदी अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। हम डिबेट में भाग नहीं ले पा रहे हैं। हम लोग सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहते हैं लेकिन सरकार चर्चा नहीं चाहती है। किसी न किसी बहाने से वो सदन की कार्यवाही को स्थगित कर रहे हैं।



