Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़मुंगेली

CG में मौत बनकर दौड़ी पुलिस वाहन ! नशे में धुत वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोरमी। जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है. ये हादसा किसी आम आदमी की गाड़ी से नहीं बल्कि पुलिस वाहन से हुआ है. जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन (स्कार्पियो) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगते ही दंपत्ति बाइक के साथ फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य कर्मी भी सवार थे. बता दें कि घायल दंपति की शादी 15 दिन पहले ही हुई है. इस भीषण हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च की शाम लगभग 4 बजे लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने रौंद दिया. घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं ठोकर मारकर कर्मी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस वाहन चालक सहित अन्य घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे. ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की लेकिन मौके से वाहन लेकर चालक समेत अन्य भाग निकले. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:  पति के थे अवैध संबंध तो पत्नी ने अपने 2 प्रेमी के साथ रचि भयानक साजिश

इस पूरे मामले में लोरमी थाने की एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि उक्त पुलिस लिखे वाहन को होली ड्यूटी के लिए हायर की गई थी जो होली के दो दिनों में ड्यूटी के बाद कल वापस जा रही थी. जिसका वाहन चालक कल अपने दोस्त से मिलने डिंडोल की तरफ जा रहा था कि अचानक सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. उन्होंने इस घटना को लेकर बताया कि हादसे के समय उक्त वाहन में पुलिस स्टाफ नहीं थे. जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक बृहस्पत की पार्टी में वापसी के खिलाफ कांग्रेसी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles