Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमसूरजपुर

पति के थे अवैध संबंध तो पत्नी ने अपने 2 प्रेमी के साथ रचि भयानक साजिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर जिले के लटोरी में व्यवसायी और उसके पिता पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके दो ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। व्यापारी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध था। इसे लेकर पत्नी से विवाद होता था। इसलिए पत्नी ने दो ब्वॉयफ्रेंड बना लिए। इसके बाद तीनों ने चोरी की साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक, 25 जून की रात लटोरी निवासी संजय अग्रवाल के घर चोरी की नीयत से रात करीब 1 से 2 बजे के बीच दो युवक घुस गए। उनकी आहट और टॉर्च की रोशनी से संजय अग्रवाल और उसके पिता सुभाष अग्रवाल की नींद खुल गई। दोनों युवकों ने बाप-बेटे पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। डंडे से पिटाई कर भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  20 सालों तक दी अपनी सेवाएं… कंपनी ने अचानक कर दी छुट्टी, अब कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

दोनों प्रेमी के साथ पत्नी भी गिरफ्तार

इस दौरान आरोपियों का तलवार और एक गमछा घटना स्थल पर छूट गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही जगेश्वर चौधरी (30) और मिथलेश चौधरी (33) को पकड़ा, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने संजय अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल (30) को भी हिरासत में लिया।

पत्नी ने ही रची थी साजिश

पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके पति संजय अग्रवाल का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध था। मना करने पर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच जगेश्वर और मिथलेश से इसका परिचय हुआ, तो उसने दोनों को ब्वॉयफ्रेंड बना लिया।

इसे भी पढ़ें:  CM हाउस में फिर शुरू हो रहा जनदर्शन, 13 नवंबर से मुख्यमंत्री साय सुनेंगे जनता की समस्याएं

इन दोनों युवकों को घर में बहुत सारा पैसा होने की जानकारी सुनीता अग्रवाल ने दी और लूट की साजिश रची। सुनीता अग्रवाल ने ही जगेश्वर और मिथलेश को फोन कर लूट के लिए घर में बुलाया था। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles