Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

ओपी चौधरी का चैलेंज भूपेश बघेल को स्वीकार:महतारी वंदन पर बोले-चलिए रायपुर में ही पता करते हैं क्या सभी महिलाओं को पैसा मिला?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के चैलेंज को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। ओपी चौधरी ने कहा था कि, किसी भी गांव में चलकर पैसे ट्रांसफर होने का पता लगा लेते हैं। उनके चैलेंज पर पर भूपेश बघेल ने कहा कि, किसी गांव जाने की क्या जरूरत है। रायपुर के किसी वार्ड में चलिए महिलाओं से पूछ लेंगे।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, ओपी चौधरी IAS रहे हैं। मैं उनसे इतना कहना चाहता हूं कि प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारी, निराश्रित कार्डधारी और प्राथमिकता-कार्ड धारी परिवारों को गिने और हर घर में एक बहू और एक सास हो तो संख्या 1 करोड़ के पार चली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लाखों रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, कहां ले गए... कैसे ले गए... तलाश रही पुलिस

बीजेपी 70 लाख महिलाओं को पैसा देने की बात करती हैं। मैं तो सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जी रही महिलाओं की बात कर रहा हूं। भाजपा ने सभी विवाहित महिलाओं को पैसा देने की बात कही थी।

भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर में कहीं भी चलिए मैं तैयार हूं।
भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर में कहीं भी चलिए मैं तैयार हूं।

रायपुर में महिलाओं से पूछ लेंगे

भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं उनकी चुनौती स्वीकारता हूं। ओपी चौधरी गांव जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में जाना छोड़ दिया है, रायपुर में रहते हैं। ज्यादा दूर क्यों जाना, रायपुर के ही किसी वार्ड में चलते हैं, यहीं चल कर किसी से पूछ लेते हैं, क्या वार्ड की सभी महिलाओं को पैसा मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  CG में दर्दनाक सड़क हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

बघेल ने सरकार को भी घेरा

भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि, 6 महीने में यह सुसाशन की बातें करते हैं। चार बार गोली चल गई, चाकूबाजी की गिनती नहीं है। हत्या की गिनती नहीं है, इतने लोग मर रहे हैं। मलेरिया और डायरिया से हमारे शासनकाल में किसी की मौत नहीं हुई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिया था चैलेंज।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिया था चैलेंज।

जानिए ओपी चौधरी ने क्या कहा था ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा था कि, भूपेश बघेल मेरे साथ अपने गांव या मेरे गांव में चलें। वहां महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी निकली लूट की कहानी: कर्ज चुकाने के लिए धान व्यापारी के कर्मचारी ने ही छुपाए थे 11. 80 लाख रुपये

भूपेश बघेल ने 2018 के चुनाव में जब मेनिफेस्टो जारी किया था। तब उन्होंने कहा था कि हर महीने 500 रुपए छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देंगे। पिछले 5 साल में किसी को 5 रुपए नहीं मिले।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles