
‘Poor Lady…बहुत थक गई थीं’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर ये क्या बोल गईं सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुअर लेडी कहते हुए तंज कसा है। दरअसल 18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पत्रकारों ने जब राय ली तो उन्होंने कहा कि बेचारी औरत… राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं।
दरअसल 18वीं लोकसभा का पहला बजट सत्र ( Budget Session) आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन को 59 मिनट का संबोधन दिया। इस दौरान उनके अभिभाषण में आठवां वेतन आयोग, महाकुंभ हादसा, 70+ बुजुर्गों को आयुष्मान, मिडिल क्लास, युवाओं और महिलाओं समेत भारत को बनाना है ग्लोबल पावर हाऊस बनाने पर फोकस रहा। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद संसद भवन के कैंपस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी आपस में ही बात कर रहे थे। राहुल ने अपनी मां से सवाल के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुरानी चीजों को ही रिपीट कर रही थीं। इसके बाद सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थक गई थीं। वो बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थीं। खराब बातें बोली Poor Lady। इसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा।
BJP बोली- सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला का अपमान
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी का बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है। राष्ट्रपति का अभिभाषण बीते साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा था। पिछले बजट और सरकार की कार्ययोजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। यह एक ऐसा लेखा-जोखा था, जो बहुत ही शानदार था।



