Advertisment
छत्तीसगढ़

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटक: सीएम साय ने लिया संज्ञान, सकुशल लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। साय ने पर्यटकों को सकुशल लाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकुशल वापसी के प्रयास के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम ने कहा- इस कठिन समय में हमारी सरकार हर नागरिक की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाई है। साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भू-विस्थापितों की हड़ताल से कुसमुंडा खदान से कोयला परिवहन ठप, जानिए क्या हैं उनकी मांगें

उल्लेखनीय है कि, भारत के पडोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश ने अब हिंसक रूप ले लिया है जिसने पूरे नेपाल को हिंसा की आग में जला दिया है। यहां के प्रदर्शनकारियों ने पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक को नहीं बख्शा है। जिसके कारण अब नेपाल में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles