Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा-बीजापुरनक्सलीहत्या

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, पूर्व जनपद सदस्य का गला रेता

10 साल पहले भी बेटे का किया था मर्डर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने CAF कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया। 10 साल पहले इनके बेटे को माओवादियों ने जिंदा जला दिया था। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, जोगा पोड़ियाम अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ थे। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में करीब 10 नक्सली इनके घर आ धमके। जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही गला रेत दिया।

इसे भी पढ़ें:  गांव में झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक खुलते ही कलेक्टर से की शिकायत, जांच ने टीम ने किया सील

वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी है।

पहले से टारगेट पर थे, 2018 में मिली थी धमकी

जोगा पोड़ियाम पिछले कई सालों से नक्सलियों के टारगेट पर थे। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने BJP नेता नंदलाल मुडामी पर हमला किया था, उसी समय इन्हें भी चेतावनी दी गई थी। गांव में सड़क, पुलिस कैंप और विकास के कामों से नक्सली बौखलाए हुए थे।

तगड़ी सुरक्षा के बीच गांव में ही हुई वोटिंग

दरअसल, पोटली गांव एक समय में नक्सलियों का सबसे सेफ जोन हुआ करता था। धीरे-धीरे इस इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कैंप स्थापित किया। इलाके में सड़क बनी। नक्सली विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते थे।

इसे भी पढ़ें:  दो हत्याओं से दहला तिल्दा-नेवरा : दो युवकों की अलग-अलग स्थानों में धारदार हथियार मारकर हत्या

यहां के पोलिंग बूथ को पहले दूसरे गांव में शिफ्ट किया जाता था। लेकिन इसी गांव में ही तगड़ी सुरक्षा के बीच बूथ बने और पिछले चुनाव से ग्रामीण अपने ही गांव में मतदान करने लगे। जिससे नक्सलियों में बौखलाहट है।

एसपी बोले- नक्सली वारदात या आपसी रंजिश के एंगल से जांच

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि हमें रात में ही सूचना मिली थी कि पूर्व जनपद सदस्य की हत्या की गई है। रात में ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। फिलहाल हत्या के बाद घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  राजनांदगांव में EOW- ACB की रेड: सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर दी दबिश, वित्तीय लेन- देन और काले धन से जुड़ा है मामला

अब यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश, इस संबंध में जांच की जा रही है। परिवार वालों से पूछताछ, ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles