Advertisment
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में EOW- ACB की रेड: सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर दी दबिश, वित्तीय लेन- देन और काले धन से जुड़ा है मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दीपावली पर्व से पहले EOW और ACB की टीम ने दबिश दी है। संयुक्त टीमों ने यहां के सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा है। नंदई चौक स्थित मकान और गुडाखु लाइन स्थित जसराज बैद मोहनी ज्वेलर्स दुकान पर छापेमार कार्रवाई की गई है। अफसरों की टीम चार गाड़ियों में राजनांदगांव पहुंची है।

जांच दल सर्राफा व्यापारी के ठिकानों की तलाशी ले रही है साथ ही कई अहम दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। वहीं अफसर नकदी और अन्य सामग्री की जानकारी भी ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि, प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई में सर्राफा कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। फ़िलहाल जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि, टीम को क्या बरामदगी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बस्तर पंडुम आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

वित्तीय लेन- देन और काले धन से जुड़ा है मामला
जांच दल सुबह-सुबह राजनांदगांव पहुंचे और दोनों स्थानों को घेर लिया। टीम ने दुकान और मकान में मौजूद सभी दस्तावेजों, नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य संपत्तियों की बारीकी से जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि, यह छापेमारी अवैध वित्तीय लेनदेन और काले धन से संबंधित शिकायतों के आधार पर की गई। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टीम को क्या बरामद हुआ और कार्रवाई का आधार क्या था।

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब राजनांदगांव में इस तरह की कार्रवाई हुई हो। तीन साल पहले भी EOW और ACB की टीमों ने इसी सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा था। उस दौरान जांच में 500 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो सोना बरामद किया गया था। उस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था, और अब एक बार फिर इस रेड ने स्थानीय कारोबारियों और आम लोगों में चर्चा का माहौल बना दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एक करोड़ का इनामी नक्सल लीडर सोनू उर्फ भूपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने किया सरेंडर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles