
कुरूद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरूवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इसके बाद जांच टीम ने कार्रवाई कर गांव गाड़ाडीह में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक में दबिश दी। औचक जाँच के दौरान चिकित्सक के पास इंजेक्शन, एलोपैथिक दवाइयां पाई गई । एलोपैथी पद्धति से मरीज़ के उपचार के लिए वांछित डिग्री दस्तावेज नहीं था। जिससे शिकायतकर्ता की शिकायत की पुष्टि हुई।
अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को किया सील
इसी के आधार पर मौके पर ही जाँच दल ने ग्रामीण और चिकित्सक की उपस्थिति में संचालित क्लिनिक को सीलकर बंद किया। जांच टीम ने कहा कि, भविष्य में ऐसे कृत्य नहीं किए जाने की समझाइश दी गई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने ने कहा कि, ऐसे अपंजीकृत चिकित्सक जो नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन करते हुए घर-घर जाकर और क्लिनिक लैब हॉस्पिटल संचालित कर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे है उनके खिलाफ निरंतर की जा रही है।



