Advertisment
सरगुजाछत्तीसगढ़

घास काटने गई महिला का कत्ल : टांगी लेकर जंगल की ओर जा रहा था आरोपी, पूछने पर मार डाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक महिला का खेत में कत्ल का मामला समाने आया है। एक युवक ने घास काटने गई महिला के सिर पर टांगी से वार कर उसकी जान ले ली। कत्ल का कारण अज्ञात है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 35 वर्षीय कांति पैंकरा पति सुकरित पैंकरा था। वह ग्राम वंदना की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, कांति पैंकरा शनिवार शाम को अपने खेत मे घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के ही 55 वर्षीय पंचुराम मांझी हाथ में टांगी लिए लकड़ी काटने जंगल की ओर जा रहा था। जंगल जाने के दौरान वो महिला के खेत के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसके हाथ में टांगी देख महिला तेज आवाज में उससे पूछताछ करने लगी। जिससे गुस्सा हो गया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई होगी।

इसे भी पढ़ें:  लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे, एक को निकाला, रेस्क्यू जारी

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

इधर, अंधेरा होने के बाद भी महिला घर नही पहुँची तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। महिला का पति सुकरित उसे तलाश करते हुए खेत का पास पहुँचा। जहाँ उसने टॉर्च जलाकर खेत में देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में उसकी पत्नी की अस्त -व्यस्त लाश पड़ी हुई थी। जिसे देख बदहवास होकर वह घर पहुँचा और परिजनों को पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर उसे हॉस्पिटल भेजा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंचुराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास टांगी को जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतर-जिला डीजल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles