Advertisment
अन्य खबरें

मुस्लिम महिलाओं को अब नहीं मिलेगा ‘लाडकी बहन योजना’ का लाभ!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजेपी विधायक नीतेश राणे ने महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार से लाडकी बहन योजना का लाभ मुस्लिम महिलाओं को नहीं देने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा मुस्लिमों को मिल रहा है। वहीं जब चुनाव में वोट देने की बात आती है तो भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को वोट तक नहीं देते हैं। राणे ने कहा किज वोट करते वक्त मोदी नहीं चाहिए, लेकिन हमारी योजनाओं का उन्हें लाभ चाहिए। ऐसा अब नहीं चलना चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लाडकी बहन योजना विशेष चर्चा का विषय बनी रही। चुनावों में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए महायुति गठबंधन की सरकार ने इसे लागू किया था। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि योजना का सबसे अधिक लाभ मुस्लिम महिलाओं को मिला है, जो कि पीएम मोदी को वोट भी नहीं देते।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया बर्फ का पानी

एक कार्यक्रम में नारायण राणे ने कहा, “वोट करते वक्त मोदी उन्हें नहीं चाहिए। मुसलमानों को हिंदुत्व विचारधारा, महायुती सरकार नहीं चाहिए लेकिन हर एक सरकारी योजना का लाभ चाहिए। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या अधिक रहती है। तुम (मुसलमानों) लोगों को तुम्हारा धर्म महत्वपूर्ण लगता है, तो योजना का लाभ क्यों ले रहे हो?

दो से ज्यादा बच्चों वाले महिलाओं को योजना से बाहर करने की मांग की

राणे ने कहा, “मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के लाभार्थी में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी मुसलमान समुदाय के नजर आ रहे हैं> मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विनती करने वाला हूं कि आदिवासी समाज को छोड़कर जिन्हें 2 से ज्यादा बच्चे हैं, उन्हें सरकारी योजना से बाहर निकाला जाए। जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा हिंदू समाज और हमें जो वोट करते हैं. मोदी जी के नेतृत्व को जो विश्वास रखते हैं। महायुती और देवेंद्र फडणवीस पर जो विश्वास रखते हैं, ऐसे लोगों को हमारे योजना का लाभ मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  ज़िंदा नहीं बचेगा कोई भी जीव, धरती देखेगी संपूर्ण विनाश, वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी, बताई तबाही की तारीख भी!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles