Advertisment
छत्तीसगढ़

नाबालिग की ट्रेन में महिला से हुई दोस्ती, काम देने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश की रहने वाली पीड़ित नाबालिग नवरात्रि में मैहर दर्शन के लिए घर से निकली थी. जहां मेला समाप्त होने के बाद कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात दुर्ग जिले की रहने वाली प्रीति नामक महिला से हुई. प्रीति ने उसे काम दिलाने के बहाने दुर्ग बुलाया.

नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार का दबाव

नौकरी की चाहत में नाबालिग दुर्ग पहुंच गई. यहां आकर वह उसी महिला के घर में रहने लगी. जहां आरोपी महिला प्रीति बेसरा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उसे घर में बंधक बनाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. मना करने पर पीड़िता पर दबाव बनाया गया और धमकाया गया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादासा, 5 की मौत, 7 घायल, खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

मोहन नगर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को किया गिरफ्तार

पीड़ित नाबालिग किसी तरह वहां से निकली और मोहन नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की. पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर जांच शुरू की.

जांच में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों प्रीति बेसरा और सीमा सोनी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3(5) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  नक्सली मुठभेड़ अपडेट : बीजापुर लाया गया 12 नक्सलियों का शव, अब शिनाख्ती की है तैयारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles